धान की फसल देखने गया किशोर गड्ढे में डूबा:परिजनों ने बारिश के कारण जाने से मना किया था, 3 घंटे बाद मिला शव
शाहजहांपुर में रविवार सुबह करीब 10 बजे धान की फसल देखने खेत गया 16 साल के अभय प्रताप गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद दोपहर 1 बजे गोताखोरों की मदद से उसका शव गड्ढे से बरामद किया गया। मामला गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के खमरिया गांव का है। बारिश के कारण खेत जाने से मना किया था परिजनों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण उन्होंने अभय को खेत जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। वह अपने पिता राजू चौहान के खेत पर धान की फसल देखने गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। गोताखोरों ने तीन घंटे बाद निकाला शव परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गहरे पानी से भरे गड्ढे में किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद अभय का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि किशोर की मौत गड्ढे में डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)