चिल्हिया-बर्डपुर मार्ग की मरम्मत के लिए 15.78 करोड़ मंजूर,:10 किमी सड़क की बदलेगी सूरत
शोहरतगढ़ क्षेत्र में चिल्हिया-परैया-बर्डपुर मार्ग की मरम्मत के लिए 15.78 करोड़ रुपये से अधिक मंजूर किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करीब 10 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराएगा। चिल्हिया से बर्डपुर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। चारपहिया वाहन से 10 किलोमीटर का सफर तय करने में करीब एक घंटे तक लग जाता है। सड़क की खराब हालत से राहगीरों, व्यापारियों और आसपास के गांवों के लोगों को रोज परेशानी होती है। कई लोग इस मार्ग से जाने के बजाय सनई चौराहे से नौगढ़ बाईपास होकर बर्डपुर पहुंचते हैं। इससे उन्हें ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है और समय भी अधिक लगता है। बजट मंजूर होने के बाद लोगों को सड़क की मरम्मत की उम्मीद है। लोगों को उम्मीद है कि काम जल्द शुरू होगा और इस मार्ग पर सफर आसान होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)