देवीपाटन रेंज के 111 सब-इंस्पेक्टरों का गैरजनपद तबादला:डीआईजी ने देर रात जारी किए आदेश, गोंडा से 21 दरोगा भेजे गए श्रावस्ती
देवीपाटन रेंज के डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने सोमवार देर रात 111 सब-इंस्पेक्टरों का गैर-जनपद तबादला कर दिया। इनमें गोंडा जिले में तैनात 21 सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं, जिन्हें श्रावस्ती भेजा गया है। ये सभी सब-इंस्पेक्टर एक ही जिले में तीन से पांच साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। डीआईजी के आदेश के बाद गोंडा के एसपी अभिषेक झा ने सभी 21 सब-इंस्पेक्टरों को 26 नवंबर तक हर हाल में कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और पश्चिमी, सभी क्षेत्राधिकारियों (सीओ) और प्रतिसार निरीक्षक को आदेश जारी किया गया है। गोंडा से श्रावस्ती भेजे गए 21 सब-इंस्पेक्टर तबादला सूची में राजेश कुमार दुबे, अवधेश यादव, विजय प्रताप सिंह, चुन्नू अहमद, जावेद अहमद, नारदमुनि राम, बालमुकुंद चौहान, उमाशंकर प्रसाद, वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार यादव (द्वितीय), मोहम्मद रियाज खान, रमाकांत यादव, योगेंद्र यादव, राम आशीष, मिनहाज सिद्दीकी, राम बहादुर यादव, रामजीत, आफाक खां, संतोष कुमार, अवैद्यनाथ यादव और देवेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। ये सभी सब-इंस्पेक्टर पिछले विधानसभा या लोकसभा चुनाव के दौरान गोंडा जिले में तैनात थे। पहले 23 निरीक्षकों का भी हुआ था तबादला डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि इससे पहले 17 नवंबर को देवीपाटन रेंज के 83 निरीक्षकों का गैर-जनपद तबादला किया गया था। इनमें गोंडा के 23 निरीक्षक शामिल थे, जिन्हें दूसरे जिलों में भेजा गया था। सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि तबादला किए गए पुलिसकर्मियों को जल्द कार्यमुक्त करें, जिससे वे निर्धारित समय पर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर सकें। एसपी अभिषेक झा ने कहा- गोंडा से स्थानांतरित सभी 21 सब-इंस्पेक्टरों को 26 नवंबर तक अनिवार्य रूप से रिलीव कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)