आजमगढ़ में डीसीएम चढ़ाकर बोलेरो चालक को मार डाला:बेखौफ डीसीएम चालक को पुलिस ले लिया हिरासत में, गाड़ी में टक्कर लगने के बाद हुआ था विवाद

Nov 23, 2026 - 21:29
0
आजमगढ़ में डीसीएम चढ़ाकर बोलेरो चालक को मार डाला:बेखौफ डीसीएम चालक को पुलिस ले लिया हिरासत में, गाड़ी में टक्कर लगने के बाद हुआ था विवाद
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में बेखौफ डीसीएम चालक में बोलेरो चालक पर डीसीएम चढ़ाकर जान ले ली। यह हादसा सोमवार की शाम उस समय हुआ जब जब अपने परिवार के साथ जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के रहने वाले सब राज यादव 59 पुत्र स्वर्गीय राम समुझ यादव अपनी बोलेरो से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान जब बोलेरो बरदह थाना क्षेत्र के लसडा खुर्द पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बोलेरो चालक ने डीसीएम को रोक लिया। इसके साथ ही जो नुकसान हुआ था उसकी भरपाई करने को कहा। बोलेरो चालक के इतना कहते हैं डीसीएम चालक आग बबूला हो गया। और बोला आगे से है जो नहीं तो चढ़ा देंगे। गुस्साए डीसीएम चालक ने गाड़ी चढ़ा कर ली जान बोलेरो चालक द्वारा नुकसान की भरपाई की बात जब डीसीएम चालक से की गई तो डीसीएम चालक भड़क गया। और धमकी देते हुए बोला कि सामने से है जो नहीं तो चढ़ा देंगे। इसी दौरान डीसीएम चालक डीसीएम से कुचलकर बोलेरो चालक की जान ले ली। आसपास के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाने के प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User