देवरिया में 54.58 करोड़ से बनेगा 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया शिलान्यास, ऊर्जा मंत्री वर्चुअल रूप से रहे शामिल
देवरिया के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के तरकुलवा ब्लॉक स्थित नारायणपुर गांव में रविवार को 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ। इसे 54.58 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। कृषि मंत्री और पथरदेवा विधायक सूर्य प्रताप शाही ने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से बनने वाले उपकेंद्र की क्षमता 2×40 एमवीए होगी। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक चला। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे गए। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उपकेंद्र बनने से जिले की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी। इससे किसानों को सिंचाई, व्यापारियों को कारोबार और विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने परियोजना की मंजूरी और उसे शुरू कराने में सहयोग करने वालों का आभार जताया। उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। शाही ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता विकास और जनसुविधाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांवों तक विकास पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता, ट्रांसमिशन गोरखपुर पुनीत गुप्ता, तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, पथरदेवा ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, तरकुलवा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, पथरदेवा नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह और तरकुलवा नगर अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा मौजूद रहे। विद्या प्रसाद, प्रवीण यादव, कन्हैया कुशवाहा, रामाशीष गौड़, अंगद कुशवाहा, दर्शन साहनी, डोमा यादव, देवराज चौहान, पवन पाठक, शैलेंद्र त्रिपाठी, विश्वेंद्र प्रताप राव और जीवनपति त्रिपाठी सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संचालन राम बहाल पटेल ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)