कानपुर में ममोहसिन रजा बोले- सपा का यह आखिरी चुनाव:कहा- इसके बाद PDA में जाना पड़ेगा, ओवैसी के भाषणों को गंभीरता से नहीं लेता
यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा रविवार शाम कानपुर पहुंचे। चमनगंज में भाजपा कार्यकर्ता मोहम्मद आजीज के आवास पर निजी कार्यक्रम में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि सपा का यह आखिरी चुनाव है, इसके बाद उसे PDA में ही जाना होगा।मोहसिन रजा ने दावा किया कि प्रदेश में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का दबदबा खत्म हो चुका है। सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए बिना भेदभाव काम कर रही है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा 2017 का प्रदर्शन दोहराएगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी तंज कसा। ओवैसी पर भी साधा निशाना मीडिया से बातचीत के दौरान मोहसिन रजा ने कहा कि भाजपा सरकार मुस्लिमों समेत सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कर रही है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके भाषणों को शायद लोग गंभीरता से लेते होंगे, लेकिन हम ऐसे लोगों के भाषणों को गंभीरता से नहीं लेते। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)