देवरिया में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी, 29 को कार्य बहिष्कार करेंगे

Sep 26, 2026 - 16:30
0
देवरिया में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी, 29 को कार्य बहिष्कार करेंगे
देवरिया में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा और नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौडिलय के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यप्रणाली और व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए काम का बहिष्कार किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई। बार एसोसिएशन ने 29 सितंबर 2026 से नायब तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर कई मामलों की फाइलें समय पर न निपटाने का आरोप है। नायब तहसीलदार पर विवादित-अविवादित फाइलों में मनमानी कार्रवाई और धारा 24 के मामलों में रिपोर्ट-आदेशों के पालन पर सवाल उठे। कुछ अविवादित फाइलों में बैकडेट में आदेश का आरोप है। निष्पक्ष जांच की मांग कर आंदोलन की चेतावनी दी गई। अधिकारियों का कोई बयान नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User