दिसंबर में भी बिजली बिल पर मिलेगी राहत:3.25% से ज्यादा घट सकता है ईंधन अधिभार शुल्क, लगातार छठे महीने राहत का अनुमान

Nov 27, 2026 - 20:16
0
दिसंबर में भी बिजली बिल पर मिलेगी राहत:3.25% से ज्यादा घट सकता है ईंधन अधिभार शुल्क, लगातार छठे महीने राहत का अनुमान
उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को दिसंबर में भी बिजली बिल में राहत मिल सकती है। ईंधन अधिभार शुल्क (FPPAS) के तहत उपभोक्ताओं को 3.25% से ज्यादा राहत मिलने का अनुमान है। ऐसा हुआ तो लगातार छठे महीने बिजली बिल में राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने यह आकलन जताया है। उनके मुताबिक, मौजूदा रुझानों को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन जल्द ही दिसंबर की राहत का आधिकारिक ऐलान कर सकता है। नवंबर में मिली थी 9.17% राहत अवधेश वर्मा के मुताबिक, बिजली बिल में ईंधन अधिभार शुल्क के तहत उपभोक्ताओं को जुलाई में 4.43%, अगस्त में 2.92%, सितंबर में 7.93%, अक्टूबर में 5.24% और नवंबर में 9.17% राहत मिली थी। अब दिसंबर में भी 3.25% से ज्यादा राहत मिलने की संभावना है। उपभोक्ता परिषद ने आयोग में उठाया था मुद्दा अवधेश वर्मा ने कहा कि जून में पावर कॉरपोरेशन की ओर से ईंधन अधिभार शुल्क की वसूली के खिलाफ उपभोक्ता परिषद ने विद्युत नियामक आयोग में मुद्दा उठाया था। परिषद ने आयोग के सामने उपभोक्ताओं का पक्ष रखा। उनके मुताबिक, इसी प्रयास के बाद बिजली बिल में लगातार राहत मिल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User