लखीमपुर खीरी के नए BSA होंगे संजय तिवारी:प्रवीण कुमार तिवारी को बस्ती में मिली नई तैनाती

Nov 27, 2026 - 20:16
0
लखीमपुर खीरी के नए BSA होंगे संजय तिवारी:प्रवीण कुमार तिवारी को बस्ती में मिली नई तैनाती
लखीमपुर खीरी के बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का तबादला बस्ती कर दिया गया है। वहीं, अमेठी में तैनात बीएसए संजय कुमार तिवारी को लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय तिवारी के सामने जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User