दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत:देवरिया में बेटे के साथ गांव लौट रही थीं; बेटा घायल
देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र में रामपुर गौनरिया गांव के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 40 वर्षीय वंदना देवी की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ गांव लौट रही थीं।
महुआडीह थाना क्षेत्र के अमतही गांव की रहने वाली वंदना देवी, पवन तिवारी की पत्नी थीं। बच्चों की पढ़ाई के लिए वह कुशीनगर जिले के हाटा में किराये के मकान में रहती थीं। उनके पति दुबई में हैं।
सोमवार शाम करीब 8 बजे वंदना अपने बेटे सोनू के साथ बाइक से गांव लौट रही थीं। देवरिया-हाटा मार्ग पर रामपुर गौनरिया गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और वंदना गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आसपास के लोगों ने उन्हें महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)