शराब ठेके पर मारपीट से नाराज युवक टावर पर चढ़ा:ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा, पीलीभीत में डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरा
पीलीभीत में शराब की दुकान पर कथित मारपीट से नाराज एक युवक सोमवार रात मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उसने नीचे उतरने से इनकार कर दिया। सूचना पर डायल 112 के साथ कोतवाली और सुनगढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक चले समझाने के प्रयास के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। शराब लेने गया था, कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप घटना सोमवार रात करीब 8 बजे गांधी स्टेडियम मार्ग की है। मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी सन्नी पुत्र नेत्रपाल शराब की दुकान पर हुए विवाद से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली और सुनगढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ठेकेदार पर कार्रवाई होने तक नीचे उतरने से किया इनकार सन्नी मूल रूप से अभयपुर माधोटांडा का रहने वाला है। उसने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह शराब लेने दुकान पर गया था। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इससे नाराज होकर वह गांधी स्टेडियम मार्ग स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद उसने शराब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया। सीओ और इंस्पेक्टर ने समझाया, डेढ़ घंटे बाद उतरा पुलिसकर्मियों ने मोबाइल फोन के जरिए युवक से संपर्क कर उसे समझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा और इंस्पेक्टर ने भी युवक से बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक मान गया और सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जुटी रही। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)