दोस्त की हत्या कर ट्रेन से कटा 7वीं का छात्र:गोरखपुर में कमरे में मिली एक सड़ी लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला दूसरे किशोर का शव

Sep 28, 2026 - 00:56
0
दोस्त की हत्या कर ट्रेन से कटा 7वीं का छात्र:गोरखपुर में कमरे में मिली एक सड़ी लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला दूसरे किशोर का शव
गोरखपुर के चौरी चौरा में 7वीं के छात्र ने दोस्त की गला घोटकर घोटकर हत्या कर दी। अगले दिन उसने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। चौरी चौरा पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को दोनों एक साथ घर से निकले थे। 24 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर श्याम राजभर (17) का शव मिला। अगले दिन 25 सितंबर को जलकर परिसर के एक कमरे से दूसरे दोस्त शिव (14) का सड़ा हुआ शव मिला था। सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने इस केस का पर्दाफाश करने का दावा किया है। वहीं परिजनों का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त थे, फिर हत्या की बात कहां से आ गई। हत्या की कोई वजह तो होनी चाहिए। इसलिए पुलिस गहनता से इस मामले की जांच करे। पुलिस भी परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर हत्या और सुसाइड की वजह पता कर रही है। दोनों किशोरों की मौत के बाद दफन हो गए राज पुलिस के मुताबिक, चौरी टोला भरटोलिया के शिवा राजभर की उसके ही दोस्त श्याम राजभर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके अगले ही दिन श्याम की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर शिवा की हत्या की कड़ी श्याम से जोड़ते हुए घटना का खुलासा किया गया। हालांकि, शिवा की हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। श्याम ने ऐसा कदम क्यों उठाया और फिर खुद अपनी जान क्यों दे दी, इसका जवाब दोनों किशोरों की मौत के साथ ही दफन हो गया। 23 सितंबर का साथ निकले थे दोनों दोस्त पुलिस के मुताबिक, चौरी चौरा में शिवा और श्याम 7वीं क्लास में साथ में पढ़ते थे। 23 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे शिवा और श्याम चकदेइया गांव स्थित जलकल परिसर में पहुंचे थे। दोनों के परिसर में प्रवेश करने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। करीब सवा घंटे बाद श्याम अकेले बाहर निकलता दिखाई दिया। वह कपड़े साफ करते हुए परिसर से निकला और घर चला गया। अगले दिन 24 सितंबर को उसका शव सतहवा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस के मुताबिक उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। सड़ गया था शिवा का शव इधर, 25 सितंबर को जलकल परिसर के कमरे से शिवा का शव मिला था। शव से दुर्गंध उठने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की कड़ियां जोड़ीं तो घटना में श्याम की भूमिका सामने आई। अब जांच का केंद्र हत्या की वजह है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किशोरों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि दोस्ती का रिश्ता अचानक हत्या तक पहुंच गया। घटना से पहले दोनों की गतिविधियों और आपसी संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों किशोर के परिजन बोले, यकीन नहीं हो रहा है शिवा की मां मीना ने बताया कि मेरे बेटे को साजिश करके मारा गया है। मेरे लड़के के साथ क्या हुआ, किसने मारा है, इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। शिवा के पिता कमलेश राजभर पेंट पालिश का काम करते हैं। उन्होंने किसी से दुश्मनी की बात से भी इन्कार किया है। श्याम के पिता रविंद्र राजभर ने बताया कि एक आदमी अकेले किसी को नहीं मार सकता है। मेरे बेटे की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। बताया जा रहा है कि उसने शिवा का गला घोटकर हत्या किया है। लेकिन यकीन नहीं हो रहा है। दोनों हमेशा साथ ही घूमते थे, फिर ऐसा कैसे हो सकता है। इस संबंध में चौरी चौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से श्याम द्वारा शिवा की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। अगले दिन श्याम की ट्रेन से कटकर मौत हुई। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User