गाजियाबाद में आज भी हल्की बारिश की संभावना:रात में बारिश के बाद तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर आया
गाजियाबद में आज रविवार को दूसरे दिन भी बारिश के आसार हैं, लेकिन आज आज धूप भी खिलेगी। रविवार सुबह तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे मौसम सर्द हो गया। यहां तक की रात में तापतान गिरने से एसी और कूलर भी बंद हो गए। रविवार सुबह न्यूनतम तापतान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापतान 26 डिग्र सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में भी बारिश जैसा मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज 3 मिमी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार दोपहर से रात तक बारिश शनिवार को दोपहर से लेकर रात तक बारिश होती रही। इससे पहले सुबह से आसमान में घने बादल छाए छुए थे। एक दिन पहले तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जहां शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 11 सितंबर को जिले में आखिरी बार बारिश हुई थी। इसके बाद 26 सितंबर को 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। गाजियाबाद के अलावा प्रदेश भर में भी बारिश का मौसम रहा। रात में सर्दी की बढ़ेगी दस्तक मौसम वैज्ञानियों के अनुसार अक्टूबर माह बतने को है। बेमौसम बारिश से तापमान में भी भार गिरावट आई है। यह बारिश पूरे प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में हुई। बारिश के बाद भी न्यूनतम तापमन कम रहेगा। जहां रात में और सुबह के समय मौसम सर्द होने लगेगा। सितंबर माह बीतने को है, रात के मौसम में नमी आने से अब उमस से राहत मिलने लगी है। रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)