घाटमपुर में बंबा की खांधी कटी, गांव में घुसा पानी:कई रास्ते डूबे, घरों तक पहुंचा जलभराव; ग्रामीणों ने पंपिंग सेट की मांग की

Sep 26, 2026 - 11:15
0
घाटमपुर में बंबा की खांधी कटी, गांव में घुसा पानी:कई रास्ते डूबे, घरों तक पहुंचा जलभराव; ग्रामीणों ने पंपिंग सेट की मांग की
घाटमपुर क्षेत्र के इटर्रा गांव में लगातार बारिश के बीच बंबा की खांधी कटने से पानी तेजी से गांव की ओर पहुंच गया। देखते ही देखते पानी गलियों से होकर कई घरों तक पहुंच गया। जलभराव के कारण ग्रामीणों के सामने घरों से बाहर निकलने का संकट खड़ा हो गया है। कई संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार बारिश से बंबा में पानी का दबाव बढ़ गया था। इसी दौरान खांधी कटने से तेज बहाव गांव की ओर आने लगा। पानी बढ़ता देख ग्रामीणों ने एक-दूसरे की मदद से बहाव रोकने और घरों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जलभराव नहीं रुक सका। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी गलियों में पानी भरने के बाद कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों का आवागमन भी प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में रखा सामान खराब होने और जलभराव के कारण संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट लगाने की मांग की ग्रामीणों ने बताया कि पानी का बहाव रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए गए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। उनका आरोप है कि अभी तक प्रशासन की ओर से पर्याप्त राहत और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा लेने, बंबा की खांधी की तत्काल मरम्मत कराने और पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगवाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User