गन पॉइंट पर किसान से दो भैंस लूटीं:रामपुर में 3 दिन में FIR, 4 बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर वारदात की

Sep 27, 2026 - 19:59
0
गन पॉइंट पर किसान से दो भैंस लूटीं:रामपुर में 3 दिन में FIR, 4 बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर वारदात की
रामपुर में बुजुर्ग किसान मोहम्मद सईद अहमद से तमंचे के बल पर दो भैंस लूटने के मामले में रविवार दोपहर करीब 1 बजे चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि बुधवार रात चार बदमाश किसान को बंधक बनाकर उसकी दो भैंस खोल ले गए थे। घटना के बाद तीन दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। शनिवार को थाना प्रभारी और सीओ गांव पहुंचे, जिसके बाद रविवार को केस दर्ज किया गया। मामला टांडा क्षेत्र के चक खरदिया गांव का है। कनपटी पर तमंचा लगाकर दो भैंस ले गए चक खरदिया गांव में बुधवार रात करीब 12:40 बजे किसान अपने घर में था। इसी दौरान चार अज्ञात लोग घर में घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने किसान को बंधक बना लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद बदमाश दो भैंस खोलकर फरार हो गए। किसान के मुताबिक, लूटी गई दोनों भैंसों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए है। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। भास्कर की खबर के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट घटना के बाद किसान ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन तीन दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। दैनिक भास्कर ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद शनिवार को थाना प्रभारी और सीओ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रविवार को पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। खुलासे के लिए चार टीमें गठित एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। टीमें बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। भैंस के बच्चे को बोतल से पिलाना पड़ रहा दूध भैंस स्वामी मोहम्मद सईद ने बताया कि रिपोर्ट भले ही देरी से दर्ज हुई है, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द उनकी भैंसों को बरामद कर लेगी। उन्होंने बताया कि एक भैंस का बच्चा अपनी मां के लिए परेशान है। भैंस नहीं होने के कारण उसे रोजाना बोतल से दूध पिलाना पड़ रहा है। सईद ने कहा कि घटना के बाद पुलिस गांव आती रही और मामले की जांच करती रही। अब रिपोर्ट दर्ज हो गई है तो उनकी सबसे बड़ी उम्मीद भैंसों की बरामदगी को लेकर है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें अपनी भैंस वापस मिलेगी और उसके बच्चे को भी उसकी मां मिल सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User