गोरखपुर-BSNL एक्सचेंज में बारिश का भरा पानी, नेटवर्क ठप:पंपसेट से पानी निकाला गया, धीरे-धीरे बहाल हुआ नेटवर्क

Sep 27, 2026 - 10:26
0
गोरखपुर-BSNL एक्सचेंज में बारिश का भरा पानी, नेटवर्क ठप:पंपसेट से पानी निकाला गया, धीरे-धीरे बहाल हुआ नेटवर्क
गोरखपुर में शनिवार की शाम हुई भारी बारिश के बाद BSNL का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो गया। सिविल लाइन स्थित BSNL एक्सचेंज में पानी भरने के कारण नेटवर्क सेवा प्रभावित हुई। देर रात तक आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पंपसेट लगाकर एक्सचेंज से पानी निकाला गया। सुबह से नेटवर्क धीरे-धीरे रिस्टोर किया गया। अधिकारियों के CUG नंबर भी नेटवर्क प्रभावित होने के कारण काम नहीं कर रहे थे। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम 4 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। इससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। सिविल लाइन की जिस सड़क पर आमतौर पर पानी नहीं लगता था, वहां भी बारिश के बाद पानी भर गया। सड़क का पानी BSNL एक्सचेंज परिसर तक पहुंच गया और भवन के अंदर भी चला गया। एक्सचेंज में पानी भरने से CUG नंबर भी बंद BSNL का नेटवर्क प्रभावित होने का असर अधिकारियों के CUG नंबरों पर भी पड़ा। ज्यादातर अधिकारियों के CUG नंबर BSNL के ही हैं। नेटवर्क नहीं होने के कारण इन नंबरों पर कॉल नहीं लग रही थी। बारिश के दौरान शहर में अफरा-तफरी का माहौल होने से लोग अधिकारियों को लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन नेटवर्क बाधित होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा था। मेयर, डीएम और नगर आयुक्त पहुंचे BSNL एक्सचेंज में पानी भरने की सूचना मिलने के बाद मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त अजय जैन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक्सचेंज परिसर में जमा पानी निकालने के लिए पंपसेट लगाया गया। नगर निगम और आपदा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। रात 1 बजे तक चला पानी निकालने का काम पानी निकालने का काम रात करीब 1 बजे तक चलता रहा। एक्सचेंज से पानी निकलने के बाद नेटवर्क बहाल करने का काम शुरू किया गया। इसके बाद सुबह से अलग-अलग स्तर पर नेटवर्क रिस्टोर किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, नेटवर्क को पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लग सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User