तीन मंजिला इमारत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत:औरेया में स्कूल में निर्माण के दौरान हादसा; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Nov 27, 2026 - 16:09
0
तीन मंजिला इमारत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत:औरेया में स्कूल में निर्माण के दौरान हादसा; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। तीन मंजिला इमारत से गिरकर राजमिस्त्री हरिओम सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरिओम सिंह औरैया कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के बाद उन्हें सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसे घटना की आधिकारिक सूचना अब तक नहीं मिली है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया था। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User