गरीबों के बैंक खाते लेकर साइबर ठगी करता था गैंग:13 गिरफ्तार, 53 सिम, 15 एटीएम और फर्जी दस्तावेज बरामद
मुरादाबाद में सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गैंग के 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग गरीब लोगों के बैंक खाते लेकर ठगी की रकम ट्रांसफर करता था। गैंग के सदस्य लोगों के मोबाइल पर APK फाइल भेजकर उन्हें डाउनलोड करने को कहते थे। इसी तरीके से वे साइबर ठगी करते थे। गरीब लोगों के बैंक खाते 'म्यूल अकाउंट' के रूप में इस्तेमाल होते थे, जिनसे ठगी का पैसा अलग-अलग खातों में भेजा जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 53 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 15 फर्जी आधार कार्ड, पांच फर्जी पैन कार्ड, 26 हजार रुपए नकद, 16 स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, एक आईपैड और दो कारें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़/मोहाली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से हैं। पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है। सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)