हाईस्कूल छात्रा से रेप करने वाला बिहार से अरेस्ट:किशोरी को बरामद करने जा रही पुलिस टीम रोड एक्सीडेंट में घायल हो गई थी

Nov 23, 2026 - 22:21
0
हाईस्कूल छात्रा से रेप करने वाला बिहार से अरेस्ट:किशोरी को बरामद करने जा रही पुलिस टीम रोड एक्सीडेंट में घायल हो गई थी
गुजैनी पुलिस ने 14 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने और रेप मामले में बिहार के समस्तीपुर से किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो की धारा बढ़ाई है। इसी किशोरी की तलाश में बिहार जा रही पुलिस टीम भी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे और उनकी जान जाते बची थी। 22 अक्टूबर को अपने साथ ले गया था आरोपी गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि बीते 22 अक्टूबर को थाना क्षेत्र से आरोपी केशव झा हाईस्कूल की छात्रा को अपने साथ ले गया था। 24 अक्टूबर को किशोरी के पिता ने गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी केशव झा को बिहार के समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र स्थित बथनाहा गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले के विवेचक समर सिंह ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम 24 अक्टूबर की रात बिहार के लिए रवाना हुई थी। टीम में उनके साथ महिला कांस्टेबल अनामिका और सिपाही रूपेंद्र भी थे। चंदौली में क्षतिग्रस्त हो गई थी कार इसी दौरान रास्ते में 25 अक्टूबर की सुबह चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें व साथी पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User