लखनऊ समेत पांच शहरों में स्मार्ट वैन से मिलेगा इलाज:रोज 50 मरीजों का होगा ट्रीटमेंट, मलिन बस्तियों और श्रमिक अड्डों तक पहुंचेगी यूनिट

Nov 23, 2026 - 22:21
0
लखनऊ समेत पांच शहरों में स्मार्ट वैन से मिलेगा इलाज:रोज 50 मरीजों का होगा ट्रीटमेंट, मलिन बस्तियों और श्रमिक अड्डों तक पहुंचेगी यूनिट
शहरी मलिन बस्तियों और श्रमिक अड्डों पर रहने वाले लोगों को अब इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए घर और कार्यस्थल के नजदीक इलाज, जांच और दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में पांच स्मार्ट मोबाइल मेडिकल यूनिट खरीद रहा है। वहीं, लखनऊ की मलिन बस्तियों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक विशेष पिंक मोबाइल मेडिकल यूनिट भी खरीदी जा रही है। SGPGI में हुई बैठक, तय की गई जिम्मेदारी यूनिटों के संचालन और व्यवस्था को लेकर सोमवार को PGI के हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में बैठक हुई। इसमें चार मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि बैठक में BHU, कानपुर के GSVM, प्रयागराज और गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में मेडिकल कॉलेजों की जिम्मेदारी, मरीजों को यूनिट तक पहुंचाने, डैशबोर्ड से निगरानी और रेफरल सिस्टम पर चर्चा हुई। हर यूनिट में रोज 50 मरीजों के इलाज का लक्ष्य मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर OPD परामर्श देंगे। इसके अलावा मरीजों की जांच, रेडियोग्राफी, दवाओं के वितरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की सुविधा भी मिलेगी। प्रत्येक यूनिट में रोज कम से कम 50 मरीजों को देखने का लक्ष्य रखा गया है। गंभीर मरीजों को जरूरत के मुताबिक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User