हापुड़ में कैंटर से अवैध पटाखे बरामद:70 कार्टून पटाखों की कीमत 3 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 3 लाख रुपए के 70 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई रविवार को चेकिंग के दौरान हुई। रविवार शाम 7 बजे खुलासा करते हुए थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि गांव सलारपुर के पास संदिग्ध कैंटर को रोककर तलाशी ली गई थी। इसमें भारी मात्रा में पटाखे मिले। पुलिस ने पटाखों की सप्लाई में इस्तेमाल हो रहे कैंटर को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटावा जिले के मामन हिम्मतपुर गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। वह दिल्ली से पटाखे लेकर अमरोहा जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि इन पटाखों को अवैध रूप से सप्लाई किया जाना था। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)