हाथरस में रिटायर फौजी-पत्नी की गला काटकर हत्या घर में:गेट नहीं खुलने पर हुआ शक, घर में खून से लथपथ मिले शव
हाथरस के सादाबाद बायपास मार्ग स्थित ताज बॉडी के पास रविवार सुबह एक पूर्व फौजी और उनकी पत्नी की घर के अंदर धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव मकान के भीतर खून से लथपथ हालत में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उच्चाधिकारियों समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन अपनी पत्नी सद्दो के साथ सादाबाद बायपास मार्ग पर ताज बॉडी के समीप बने मकान में रहते थे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे तक जब उनके घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को किसी अनहोनी का शक हुआ। पड़ोसियों ने परिजनों की मदद से किसी तरह दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। घर के भीतर शमशुद्दीन और उनकी पत्नी सद्दो के शव खून से सने पड़े थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्राइम सीन को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पड़ोसियों और परिजनों से कर रही पूछताछ फिलहाल हत्या के कारणों और इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले अज्ञात हमलावरों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)