हाथरस में विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर दी जान:ट्यूशन टीचर पहुंचा तो बंद मिला कमरे का दरवाजा; पुलिस ने तोड़कर निकाला

Nov 23, 2026 - 21:46
0
हाथरस में विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर दी जान:ट्यूशन टीचर पहुंचा तो बंद मिला कमरे का दरवाजा; पुलिस ने तोड़कर निकाला
हाथरस शहर के मोहल्ला अहियापुर कला में सोमवार शाम एक विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। ट्यूटर के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पति काम से बाहर गया था, बच्चों को भेजा बाहर मृतका की पहचान रिचा (38) के रूप में हुई है। उनके पति मनीष पोरूष अहियापुर थाना कोतवाली सदर के रहने वाले हैं और हाथरस में अकाउंटेंट का काम करते हैं। सोमवार को वह पत्नी और दो बच्चों को घर पर छोड़कर किसी काम से बाहर गए थे। बताया गया कि शाम करीब 5 बजे रिचा ने घर के एक कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और दोनों बच्चों को बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद बच्चों को पढ़ाने के लिए ट्यूटर पहुंचा, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ने पर फंदे से लटका मिला शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर रिचा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव नीचे उतारा और मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 2015 में हुई थी शादी, दो बच्चे हैं रिचा की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष के लोगों को भी दे दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User