हंसिया से युवक की गर्दन पर वर, दो आरोपी गिरफ्तार:जालौन में पुरानी रंजिश का आरोप, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज

Nov 27, 2026 - 16:25
0
हंसिया से युवक की गर्दन पर वर, दो आरोपी गिरफ्तार:जालौन में पुरानी रंजिश का आरोप, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज
जालौन कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किया गया। आरोप है कि दो लोगों ने मारपीट कर नुकीली हंसिया से उसकी गर्दन पर वार किया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में धरमजीत उर्फ पन्नी पुत्र बाबूराम अहिरवार, निवासी ग्राम सिकरीराजा ने बताया कि 26 नवंबर 2026 की शाम करीब 8 बजे वह बाड़े से गाय बांधकर घर लौट रहा था। रास्ते में राजू पुत्र लल्लूराम और अजय के घर के बाहर दोनों ने उसे घेर लिया और हमला किया। धरमजीत के मुताबिक, उसकी पत्नी शोर सुनकर मौके पर पहुंची। आरोप है कि दोनों ने उसके सामने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। इसके बाद धरमजीत ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने राजू पुत्र लल्लूराम और अजय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(2) और 118(1) के तहत केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User