बहन-बेटियों से गलत करने वालों का तुरंत इलाज: केशव मौर्य:मेरठ में मंच से बोले- यह तो सिर्फ ट्रेलर, फिल्म बनाने में देर नहीं लगेगी
मेरठ में होटल के अंदर हिंदू युवती को बंधक बनाने के मामले का जिक्र शुक्रवार को मेरठ पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा में किया। उन्होंने इस घटना को लेकर मंच से सख्त संदेश दिया। कहा कि यह आज का उत्तर प्रदेश है, यह भाजपा का उत्तर प्रदेश है। यहां गुंडों को संरक्षण नहीं दिया जाता, बल्कि बहन-बेटियों के साथ गलत करने वालों का तुरंत इलाज किया जाता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरठ में जिस तरह एक युवक ने युवती को जबरन बंधक बनाकर रखा था, उसका वीडियो भी सामने आया था। बाद में जब पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की तो वह चिल्लाता नजर आया कि गलती हो गई, अब नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। किसी को भी इस तरह की हरकत करने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। अगर कोई ऐसा करने की सोचेगा तो उसकी पूरी फिल्म बनाने में भी देर नहीं की जाएगी। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां सपा सरकार नहीं है जो गुंडों को संरक्षण देने का काम करेगी बल्कि भाजपा है तो मुह तोड़ जवाब देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज का यह दौर है जब उत्तर प्रदेश में मोबाइल की कंपनी और सेमी कंडक्टर बनते हैं और बीती सरकार में यहां तमंचे बनते थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)