हराजगंज में दीनदयाल जयंती पर श्रद्धांजलि सभा:राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद, स्वच्छता अभियान चलाया
महराजगंज में पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संस्थापक विजय बहादुर सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनके विचारों से प्रेरणा लेने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)