जापान से आए 120 बौद्ध अनुयायी श्रावस्ती पहुंचे:गंध कुटी में फूल चढ़ाए, दीप जलाए और बौद्ध मंत्रों का जाप किया
श्रावस्ती में जापान से आए 120 बौद्ध अनुयायियों ने सोमवार को बौद्ध तीर्थ क्षेत्र स्थित जेतवन महाविहार में पूजा-अर्चना की। बौद्ध तीर्थ क्षेत्र प्रबंधन ने सोमवार रात 8 बजे इसकी जानकारी दी। अनुयायियों ने गंध कुटी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए, दीप जलाए और बौद्ध मंत्रों का जाप किया। गंध कुटी की परिक्रमा कर विश्व शांति की कामना की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने गंध कुटी की परिक्रमा की और ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का जाप किया। उन्होंने विश्व शांति, मानव कल्याण और भाईचारे की कामना की। दल के प्रमुख भिक्षु ने कहा कि श्रावस्ती भगवान बुद्ध की तपोभूमि है। बुद्ध ने यहां अपने जीवन के 24 वर्षावास बिताए थे। यहां आकर आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा महसूस होती है। अनुयायियों ने बुद्ध के अहिंसा, करुणा और मैत्री के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। स्थानीय बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने दल का स्वागत किया। दल ने श्रावस्ती के अन्य ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों का भी भ्रमण किया। हर महीने आते हैं विदेशी बौद्ध तीर्थयात्री श्रावस्ती में हर महीने जापान समेत कई देशों से बौद्ध तीर्थयात्री पहुंचते हैं। विदेशी पर्यटक आमतौर पर हवाई जहाज से लखनऊ आते हैं। वहां से टूरिस्ट बसों के जरिए श्रावस्ती पहुंचते हैं। कई देशों के श्रद्धालु अलग-अलग समूहों में यहां आकर अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। जेतवन महाविहार, गंध कुटी, कच्ची कुटी और पक्की कुटी यहां के प्रमुख बौद्ध पर्यटन स्थल हैं। भगवान बुद्ध के उपदेशों और ऐतिहासिक विरासत के कारण श्रावस्ती दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों की आस्था का केंद्र है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)