जौनपुर में भारी बारिश, कक्षा 1 से 8 तक के:बच्चों की सुरक्षा के लिए डीएम ने जारी किया आदेश
जौनपुर में भारी बारिश और जलभराव के चलते सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह आदेश दिया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। लगातार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। जौनपुर में गुरुवार सुबह 4 बजे से मौसम बदल गया है। हल्की हवाओं के साथ रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। इससे जिले के तापमान में गिरावट आई है। इस बारिश से किसानों की धान और गन्ने की फसल को काफी फायदा हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में मध्यम बारिश, हल्की हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। विभाग ने 29 सितंबर तक के लिए भी अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने और मानसून ट्रफ सक्रिय होने से अगले तीन दिनों तक पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)