वाराणसी के गजोखर विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों का हंगामा:धरना दे रहे लोगों से मारपीट, तीन दिन से ठप है बिजली

Sep 28, 2026 - 08:08
0
वाराणसी के गजोखर विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों का हंगामा:धरना दे रहे लोगों से मारपीट, तीन दिन से ठप है बिजली
वाराणसी के पिंडरा तहसील स्थित गजोखर विद्युत उपकेंद्र पर बीती रात हंगामा हो गया। जा एक फीडर की तीन दिन से कटौती झेल रहे ग्रामीणों ने अन्य फीडर की भी लाइट कटवाई तो माहौल गर्म हो गया। मौके पर पहुंचे अन्य गांव के ग्रामीणों ने वहां धरना दे रहे ग्रामीणों से मारपीट कर ली आरोप है कि इस दौरान एक स्कार्पियो वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। फिलहाल हंगामे और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। हिरामनपुर फीडर से जुड़े गांवों में नहीं थी बिजली एसडीओ गजोखर अमित कुमार सिंह ने बताया - तीन दिन पहले आये आंधी-तूफान और बारिश में कई खंबे टूट और उखड़ गए थे। ऐसे में हिरामनपुर फीडर के कई गांवों में पिछले तीन दिनों से लाइट नहीं थी। ऐसे में कई ग्रामीण रविवार की रात 8 बजे के बाद फीडर पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका कहना था की अन्य फीडर की भी लाइट बंद करो जब तक हमारी लाइट नहीं है। इसपर उन्हें समझाया गया लेकिन वो नहीं मानें। उन्होंने अधिकारियों को बुलाने की मांग की थी। बंद करवा दी अन्य फीडर की लाइट अधिकारी जब मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने हंगामा करके अन्य फीडर की लाइट भी बंद करवा दी। ऐसे में गजोखर गांव की भी बिजली चली गयी। जिससे उग्र ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे और वजह जानी तो वहां बैठे ग्रामीणों ने कहा की जब तक हमारी लाइट नहीं बनेगी तब तक किसी फीडर की आपूर्ति नहीं चालू होगी। इसपर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की उपकेंद्र में मारपीट होने लगी और एक दूसरे पर फेकने और उससे मारपीट करने लगे। आज आ जाएगी बिजली ग्रामीणों के हंगामे और मारपीट की सूचना पर मौके पर फूलपुर एसओ अजय राज वर्मा मौके पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं एसडीओ गजोखर अमित सिंह ने बताया टूटे खंबे को शाम तक बदल दिया गया था। सोमवार सुबह तक लाइट आने की संभावना है। फिलहाल ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से इस आश्वासन के बाद लौट गए। पुलिस के अनुसार किसी पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User