झारखंडी मंदिर के प्रवेश द्वार का उद्घाटन:श्रद्धालुओं में उत्साह, मंदिर स्वयंभू शिवलिंग के रूप में स्थापित
मेरठ में सकौती के गांव शाहपुर जदीद स्थित सिद्धपीठ प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का भव्य उद्घाटन किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर एवं सनातन हिन्दू वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, सन 1475 में बसे इस गांव का यह मंदिर उससे भी प्राचीन है, जहां महादेव स्वयंभू शिवलिंग रूप में स्थापित हैं। महंत संजय नाथ ने बताया कि द्वार निर्माण में गांव के ही समय सिंह डेढ़ा का विशेष योगदान रहा है। इस कार्य से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर महंत पूरन दास, बाल योगी आकाश नाथ, खाटू वाली दीदी, चेयरमैन महेकार सिंह, प्रधानाचार्य उमेश कुमार, भीम सिंह और आकाश डेढ़ा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)