मऊ में खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक:चाचा-भतीजे की मौत, अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ा, नई बाजार से लौट रहे थे

Sep 26, 2026 - 12:04
0
मऊ में खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक:चाचा-भतीजे की मौत, अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ा, नई बाजार से लौट रहे थे
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम दोहरीघाट कस्बे के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। बाइक पर सवार चाचा और पांच वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो मौतों की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पहुंची तो परिजनों ने इससे इनकार कर दिया। पुलिस देर तक परिजनों को समझाने में जुटी रही। हादसे के दो विजुअल अब पूरा मामला पढ़िए दोहरीघाट कस्बे के वार्ड नंबर एक खटीक टोला निवासी आयुष चौहान (30) पुत्र डॉ. घूरभारी चौहान शुक्रवार को अपने पांच वर्षीय भतीजे कुनाल चौहान पुत्र डॉ. मोतीचंद चौहान को लेकर नईबाजार की तरफ गया था। देर शाम दोनों बाइक से दोहरीघाट लौट रहे थे। आजमगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक अनियंत्रित हुई बाइक सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयुष और कुनाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोहरी मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। हादसे ने पूरे खटीक टोला को झकझोर दिया। ना मिलने पर पुलिस टीम मृतकों के घर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की। हालांकि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों की जिद के चलते काफी देर तक शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। पुलिस टीम परिजनों को समझाने में लगी रही। थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत हुई है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे हैं। उन्हें समझाया जा रहा है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User