हरदोई में कांग्रेस ने झलकारी बाई जयंती मनाई:कांग्रेसियों ने जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा- नई पीढ़ी तक पहुंचाएंगे वीरांगना का ऐतिहासिक योगदान
हरदोई में रविवार 22 नवंबर देर शाम 5 बजे वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें याद किया। अनुसूचित जाति विभाग,जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके साहस, संघर्ष, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उनके ऐतिहासिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुसूचित मोर्चा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने वीरांगना झलकारी बाई को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके शौर्य, साहस और देश के प्रति समर्पण को याद किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, फ्रंटल एवं प्रकोष्ठ प्रभारी आफताब हैदर, कार्यालय प्रभारी आशीष पाल और जिला महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वीरांगना झलकारी बाई के जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान पर अपने विचार रखे। साहस और स्वाभिमान की मिसाल है उनका जीवन अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी हरदोई के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का जीवन साहस, संघर्ष, सामाजिक सम्मान और स्वाभिमान की मिसाल है। उनका त्याग और देश के प्रति समर्पण हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा- वीरांगना के ऐतिहासिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके संघर्ष और बलिदान से परिचित हो सकें। महिला शक्ति के गौरव को बढ़ाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। भारतीय इतिहास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी वीरांगनाओं का जीवन समाज को साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है। वहीं, फ्रंटल-प्रकोष्ठ प्रभारी आफताब हैदर ने कहा कि झलकारी बाई ने अपने शौर्य और संघर्ष से महिला शक्ति का गौरव बढ़ाया। उनके जीवन से अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है, कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)