कब्रों तक पहुंचा नाले का पानी:कटरा चांद खां से कांकरिया कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर जलभराव, जलनिकासी नहीं होने से लोग परेशान
बरेली में कटरा चांद खां से नवादा शेखान होते हुए कांकरिया कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर तीसरे दिन भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश और नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा है, जो बहकर कब्रिस्तान परिसर तक पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गंदा पानी कब्रों के आसपास जमा होने के साथ कुछ कब्रों में भी पहुंच रहा है। इससे लोगों को अपने बुजुर्गों और पूर्वजों की कब्रों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। बारिश होने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)