लखनऊ में 30 सितंबर को टाटा मोटर्स का जॉब फेयर:ITI अलीगंज में दो कंपनियों का कैंपस ड्राइव, डिप्लोमा और बीएससी पासआउट को मौका

Sep 27, 2026 - 12:03
0
लखनऊ में 30 सितंबर को टाटा मोटर्स का जॉब फेयर:ITI अलीगंज में दो कंपनियों का कैंपस ड्राइव, डिप्लोमा और बीएससी पासआउट को मौका
लखनऊ के ITI अलीगंज में 30 सितंबर को टाटा मोटर्स और हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड का कैंपस ड्राइव होगा। दोनों कंपनियों में युवाओं को अप्रेंटिसशिप और नौकरी का मौका मिलेगा। सुबह 10 बजे से रिक्रूटमेंट ड्राइव का आगाज होगा। टाटा मोटर्स में 13,870 रुपये स्टाइपेंड टाटा मोटर्स के अप्रेंटिसशिप ड्राइव में 18 से 25 साल तक के युवा शामिल हो सकते हैं। 10वीं और ITI में कम से कम 60% अंक जरूरी हैं। इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, COPA/PASSA, CNC मशीनिंग समेत कई ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रोफाइल स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद होगा। चयनित युवाओं को 13,870 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। कैंटीन, 10 किमी तक परिवहन, यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज और PPE की सुविधा भी मिलेगी। हेला इंडिया में 17 से 19 हजार रुपये वेतन हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के ड्राइव में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से डिप्लोमा या बीएससी पास युवा शामिल हो सकते हैं। 2020 से 2025 तक के पासआउट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा में कम से कम 50% अंक जरूरी हैं। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार से 19 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद प्रदर्शन के आधार पर कंपनी में स्थायी नौकरी का मौका भी दिया जाएगा। संपर्क सूत्र के तौर पर ये नंबर 7310747476 जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User