कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला घायल:रामपुर में दो घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला बाहर, जिला अस्पताल में भर्ती

Sep 27, 2026 - 17:14
0
कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला घायल:रामपुर में दो घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला बाहर, जिला अस्पताल में भर्ती
रामपुर के भंवरकी गांव में रविवार तड़के करीब 40 साल पुराने कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय मकान में सो रहे नरेश और उनकी पत्नी राधा (50) मलबे में दब गए। नरेश किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि राधा मलबे में फंस गईं। नरेश की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सुबह लगभग 5 बजे राधा को बाहर निकाला। उन्हें सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। छत की कड़ी टूटने के बाद भरभराकर गिरा मकान नरेश ने बताया कि वह और राधा करीब चार दशक से इसी मकान में रह रहे हैं। दोनों की कोई संतान नहीं है और घर में सिर्फ पति-पत्नी रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के दोनों मकान में सो रहे थे। इसी दौरान कच्ची छत की कड़ी टूट गई। दोनों कुछ समझ पाते, इससे पहले ही छत भरभराकर नीचे गिर गई। नरेश किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि राधा छत के मलबे में दब गईं। फावड़े से करीब दो घंटे चला रेस्क्यू नरेश के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने फावड़े और अन्य साधनों की मदद से मलबा हटाना शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद राधा को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद सरकारी एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। राधा के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। सोमवार को होगा एक्स-रे, आगे का इलाज तय होगा जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, महिला को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उनके शरीर में गंभीर चोटें हैं। डॉक्टरों के अनुसार सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ के आने के बाद एक्स-रे समेत अन्य जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज तय किया जाएगा। पुलिस ने एसडीएम को दी सूचना घटना की जानकारी थाना पटवाई पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाने के बाद संबंधित एसडीएम को भी घटना से अवगत कराया है। हादसे के बाद परिवार और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User