‘मन की बात’ में गूंजा प्रतापगढ़ के आंवले का नाम:PM मोदी ने आंवला कैंडी, मुरब्बा-जूस की तारीफ की; सावित्री फुले समूह की महिलाओं का जिक्र

Sep 27, 2026 - 17:14
0
‘मन की बात’ में गूंजा प्रतापगढ़ के आंवले का नाम:PM मोदी ने आंवला कैंडी, मुरब्बा-जूस की तारीफ की; सावित्री फुले समूह की महिलाओं का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में प्रतापगढ़ के आंवले का जिक्र किया। उन्होंने देवगढ़-कमासिन गांव के सावित्री फुले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे आंवला उत्पादों की जानकारी देश के सामने रखी। प्रधानमंत्री ने बताया- समूह की महिलाएं आंवले से कैंडी, मुरब्बा और जूस तैयार कर रही हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के तहत नए बाजारों तक पहुंच मिलने से उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। प्रतापगढ़ और आंवले का पुराना रिश्ता प्रधानमंत्री ने कहा- प्रतापगढ़ और आंवले का रिश्ता पुराना है। यहां पीढ़ियों से किसान आंवले की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंवले ने प्रतापगढ़ को अलग पहचान दी है और अब यही पहचान किसानों के साथ महिलाओं के लिए भी नए अवसर पैदा कर रही है। आंवला प्रोसेसिंग की करीब 100 इकाइयों का जिक्र पीएम मोदी के मुताबिक प्रतापगढ़ में आंवला प्रोसेसिंग से जुड़ी करीब 100 इकाइयां काम कर रही हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने इसे स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने और रोजगार के अवसर बढ़ाने से जोड़ा। सावित्री फुले समूह की महिलाओं में खुशी प्रधानमंत्री द्वारा अपने समूह और गांव का नाम लिए जाने के बाद सावित्री फुले स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कमलेश कुमारी और समूह की महिलाओं में खुशी है। कमलेश कुमारी ने बताया कि उन्होंने रविवार को मोबाइल पर ‘मन की बात’ सुनी। प्रधानमंत्री ने जब उनके समूह के काम का उल्लेख किया तो उन्हें गर्व महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि समूह का गठन वर्ष 2020 में हुआ था। महिलाएं हर साल कई कुंतल आंवले से कैंडी, मुरब्बा, जूस समेत अन्य उत्पाद तैयार करती हैं। इसके बाद उत्पादों की पैकिंग कर मेलों और सरकारी कार्यक्रमों में स्टॉल लगाकर बिक्री की जाती है। महिलाओं को गांव में रोजगार देने का प्रयास कमलेश कुमारी के मुताबिक समूह का उद्देश्य गांव की महिलाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी स्तर पर उनके उत्पादों की खरीद और बड़े बाजारों तक पहुंच की व्यवस्था हो तो महिलाओं की आमदनी और बढ़ सकती है। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने किया सम्मानित प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में देवगढ़-कमासिन और सावित्री फुले स्वयं सहायता समूह का उल्लेख होने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक धीरज ओझा ने समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय महिलाओं के काम का राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेख होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। सरकारी खरीद और बड़े बाजार से जोड़ने की मांग कमलेश कुमारी ने सरकार से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार आंवला उत्पादों की सरकारी स्तर पर खरीद की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने उत्पादों की मार्केटिंग और बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहयोग देने की भी मांग की। उनका कहना है कि इससे महिलाओं को नियमित आय का साधन मिलेगा और समूह के काम को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User