कच्चे मकान की छत गिरी, वृद्धा की मौत:हमीरपुर के में शुक्रवार रात हुआ हादसा, परिजन सदमे में
हमीरपुर के सरीला में भेड़ी डांडा गांव में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चे मकान की पुरानी छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में दबने से गृहस्वामिनी संध्या सिंह (65) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय घर में उनके अलावा कोई मौजूद नहीं था। खाना खाने के बाद घर में सोने गई थीं वृद्धा परिजनों के मुताबिक, संध्या सिंह रोज की तरह शुक्रवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद अपने घर में सोने चली गई थीं। रात में अचानक मकान की कमजोर छत उनके ऊपर गिर गई। छत गिरने की आवाज आसपास के लोगों को भी नहीं सुनाई दी, जिसके कारण घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। सुबह परिजनों को हुई हादसे की जानकारी शनिवार सुबह जब परिजन संध्या सिंह को देखने के लिए घर पहुंचे तो मकान की छत गिरी हुई मिली। मलबे में वृद्धा को दबा देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक संध्या सिंह की मौत हो चुकी थी। एसडीएम और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम विकास कुमार यादव और जलालपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान धीरज सिंह व परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुरानी और कमजोर थी मकान की छत अधिकारियों के अनुसार, कच्चे मकान की छत काफी पुरानी और कमजोर थी। लगातार बारिश के कारण इसकी स्थिति और खराब हो गई थी। इसी वजह से छत गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)