कन्नौज में 36 घंटे से लगातार बारिश:सब्जी, फूल और धान की फसलें खराब होने की आशंका; स्कूल-कॉलेज बंद
कन्नौज में 36 घण्टों से लगातार बारिश हो रही। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की स्पीड से ठंडी हवाएं चलीं। जिस कारण तापमान लुढ़क कर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि सब्जी, फूल और धान की फसलों को तगड़ा नुकसान होने का अनुमान है। जिले भर में पिछले 36 घण्टों से कभी धीमे तो कभी झमाझम बारिश हो रही। ठंडी हवाओं के झोकों के कारण बारिश के बीच लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं। बारिश के चलते डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई। खराब मौसम के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रहे। शहर की सड़कों और बाजारों में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। फसलों पर मंडराया नुकसान का खतरा लगातार बारिश और तेज हवाओं से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सब्जी, फूल और धान की फसलों को नुकसान होने का अनुमान है। खेतों में पानी भरने और तेज हवाओं से फसलों के प्रभावित होने की आशंका है। जिसको लेकर डीएम ने अधिकारियों को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। खनियापुर गांव के किसान अजय राजपूत ने बताया कि उन्होंने करीब 1 एकड़ खेत में आलू की कच्ची फसल की बुबाई करवाई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया। जिससे आलू का बीज नष्ट होने का अनुमान है। किसान मनोज ने बताया कि उनके खेत में धान की फसल खड़ी थी, जोकि हवा के तेज झोकों के कारण खेत में पसर गई। खेत में पानी भरा होने के कारण फसल के सड़कर नष्ट होने का अनुमान है। ग्रामीण क्षेत्रों का बुरा हाल बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का बुरा हाल हो गया। बिजली आपूर्ति से लेकर मोबाइल नेटवर्क तक ध्वस्त हो गए। घरों में लगे इन्वर्टर ठप पड़ गए। जिससे जन जीवन पर बुरा असर पड़ने लग गया। मढ़पुरा गांव निवासी अर्पित ने बताया कि गुरुवार शाम से उनके क्षेत्र की बिजली सप्लाई बन्द हैं। जिस कारण न तो पानी के लिए समर चला पा रहे और न ही मोबाइल चार्ज हो पा रहा। इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क भी नहीं आ रहे।लोगों से सम्पर्क टूटता जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)