लखनऊ में छात्राओं का नेत्र परीक्षण:भाषा विश्वविद्यालय में लगा शिविर, मोबाइल से बचाव के उपाय बताए

Sep 27, 2026 - 17:29
0
लखनऊ में छात्राओं का नेत्र परीक्षण:भाषा विश्वविद्यालय में लगा शिविर, मोबाइल से बचाव के उपाय बताए
लखनऊ में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में रविवार को सेवा संकल्प अभियान 2026 और नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत छात्राओं के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन ट्यूलिप आई वियर संस्थान, कैसरबाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की आंखों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने आंखों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्हें आंखों की नियमित सफाई रखने और मोबाइल फोन का सीमित इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। छात्राओं को आंखों पर पड़ने वाले मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों के अधिक इस्तेमाल के प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजय तनेजा, कुलसचिव श्री विकास, महिला छात्रावास की वार्डन डॉ. ममता शुक्ला, डॉ. शान-ए-फातिमा, पुरुष छात्रावास के वार्डन डॉ. उधम सिंह, विधि अध्ययन संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार त्रिवेदी, डॉ. राज कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी आंखों का परीक्षण कराया। विश्वविद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए ट्यूलिप आई वियर के संस्थापक श्री मुकेश महाराज के योगदान की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User