मिर्जापुर में मोदी ने आतंकवाद, नशामुक्ति पर की चर्चा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने 138वां एपिसोड सुना, सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण पर भी हुई बात

Sep 27, 2026 - 17:29
0
मिर्जापुर में मोदी ने आतंकवाद, नशामुक्ति पर की चर्चा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने 138वां एपिसोड सुना, सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण पर भी हुई बात
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को रविवार को भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के चंद्रदीपा सेक्टर स्थित बूथ संख्या 298 पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम का आयोजन शक्तिकेंद्र संयोजक गुलशन केशरी के आवास पर किया गया। इसमें भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री विद्याधर तिवारी और नगर मंडल पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा समेत बूथ के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, जनगणना में नागरिकों की भागीदारी, नशामुक्त युवा अभियान, पोषण, पर्यावरण संरक्षण सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रेरणादायी पहलों से जुड़े विषयों पर चर्चा सुनी गई। साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ देश में जनभागीदारी, सेवा भावना और सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और देशहित से जुड़े प्रयासों को सामने लाया जाता है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर, आकाश पटेल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, अमरेश सोनकर, गोपाल अग्रवाल, सुमन यादव, राम सजीवन सरोज, अभिनव प्रताप सिंह, शिवांशु द्विवेदी, जितेंद्र अग्रहरी, संदीप सरोज, कमलेश सरोज, करन कुमार गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, साधु बिंद, मनोज केशरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User