लखनऊ में तीन सिपाहियों ने लूटा एक किलो सोना:दिल्ली के व्यापारी को बस से उतारकर घटना की दिया अंजाम, 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Nov 26, 2026 - 18:46
0
लखनऊ में तीन सिपाहियों ने लूटा एक किलो सोना:दिल्ली के व्यापारी को बस से उतारकर घटना की दिया अंजाम, 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से सोना और नकदी लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने व्यापारी के पास से 1 किलो सोना सहित अन्य ज्वैलरी लूटी थी। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले महेंद्र दास करोल बाग, दिल्ली में अपने जीजा छोटू साहू के साथ सोने के आभूषण बनाने और व्यापारियों तक पहुंचाने का काम करते हैं। 20 नवंबर को जौनपुर में सर्राफा व्यापारियों को जेवर देने के बाद वे 21 नवंबर की रात खजुराहो ट्रैवल्स की बस से दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने बस रुकवाई। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और तस्करी का आरोप लगाकर महेंद्र दास को जबरन बस से उतारकर सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में बैठा लिया। उनका मोबाइल, नकदी और ज्वैलरी से भरा बैग अपने साथियों को सौंप दिया गया, जो पीछे चल रही स्कॉर्पियो से जौनपुर की ओर निकल गए। बाद में महेंद्र को सड़क किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पूछताछ में सामने आई साजिश पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी तिलक माझी पहले से पीड़ित और उसके जीजा के संपर्क में था। वह भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। व्यापारी जौनपुर आने पर तिलक के घर पर भी रुकता था। तिलक अपने साथी प्रीतम सोनी के साथ मिलकर कारोबारी के आने-जाने और सोने की जानकारी जुटाई। इस साजिश में जौनपुर में तैनात सिपाही विनय शंकर और डीआरआई (DRI) के स्टाफ अविनाश शाही को भी शामिल किया गया। इसके बाद मास्टरमाइंड जौनपुर में तैनात सिपाही विनय शंकर ने पूरी योजना को तैयार किया। बस में सवार अविनाश ने महेंद्र की पहचान कर लखनऊ में मौजूद साथियों को सूचना दी थी। आरोपी लूटे गए सोने और नकदी का आपस में बंटवारा कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User