मिर्जापुर में 28 नवंबर को लगेगा विशेष लोक अदालत:ट्रैफिक चालानों का निस्तारण होगा, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सुनवाई
मिर्जापुर में वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 28 नवंबर, शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित लंबित ट्रैफिक चालानों का निस्तारण किया जाएगा। विशेष लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिन वाहन स्वामियों और चालकों के ट्रैफिक चालान लंबित हैं, वे निर्धारित तिथि और समय पर जनपद न्यायालय पहुंचकर उनका निस्तारण करा सकते हैं। वाहन चालकों को दी जा रही जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस आयोजन की जानकारी जनपद के नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है। इसके लिए वाहनों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक वाहन चालक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। लंबित चालानों के निस्तारण का मिलेगा अवसर प्राधिकरण का उद्देश्य आम लोगों को सरल और सुलभ न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से लंबित ट्रैफिक चालानों के निस्तारण का अवसर देना है। प्राधिकरण ने नागरिकों से विशेष लोक अदालत में पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)