मौसम बदलते ही उन्नाव जिला अस्पताल में बढ़े मरीज:सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायतें; ओपीडी से इमरजेंसी तक कतारें

Nov 27, 2026 - 12:05
0
मौसम बदलते ही उन्नाव जिला अस्पताल में बढ़े मरीज:सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायतें; ओपीडी से इमरजेंसी तक कतारें
उन्नाव में नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम बदलने के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और गले में खराश की शिकायत लेकर लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी अस्पताल में मरीजों की आवाजाही बनी रही। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की भीड़ दिखाई दी। रोजाना 700 से अधिक मरीज करा रहे इलाज जिला अस्पताल में इन दिनों रोजाना 700 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह अस्पताल खुलने के बाद पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की कतार लग जाती है। डॉक्टरों के कमरों के बाहर भी मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई देते हैं। गंभीर हालत वाले मरीजों को इमरजेंसी में लाया जा रहा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप से बढ़ी परेशानी इन दिनों सुबह और शाम ठंड रहती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम के इस बदलाव के बीच बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों के मुताबिक, कपड़ों और खानपान में लापरवाही से सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत हो सकती है। सुबह जल्दी निकलने और देर शाम तक बाहर रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। डॉक्टर बोले- खुद से दवा लेने से बचें डॉ. बृजकिशोर ने बताया कि मौसम बदलने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना 700 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी अस्पताल में काफी भीड़ रही। उन्होंने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी। किसी भी तरह की परेशानी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लेने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User