मेरठ में महिला की मौत से पहले का VIDEO:बोली-पति, सास और ननद ने मिलकर मारा, मां ने कहा- पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही

Sep 27, 2026 - 21:35
0
मेरठ में महिला की मौत से पहले का VIDEO:बोली-पति, सास और ननद ने मिलकर मारा, मां ने कहा- पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही
मेरठ में महिला की मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। इसमें वह पति, ससुर, सास और ननद पर मारपीट की बात कह रही है। महिला को 19 सितंबर को उसे मोदीपुरम के शिवलोक अस्पताल ले जाया गया। जहां से एक व्यक्ति उसे मुजफ्फरनगर ले गया, जहां महिला की 24 सितंबर को मौत हो गई। महिला की मां शर्मिला का कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। एसएसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला दौराला थाना क्षेत्र के टांडा गांव का है। अब पूरा मामला पढ़िए… मां शर्मिला ने कहा- बेटी नेहा की शादी 16 अप्रैल 2025 को मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी विपिन गौतम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति विपिन, ससुर वीर सिंह, सास संतोष और ननद रणकेतोरी ने दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की दहेज मांग की। 23 जुलाई को ससुराल वालों ने नेहा के साथ मारपीट की और उसे छोड़कर चले गए। नेहा को अस्पताल ले जाया गया, पर हालत नहीं सुधरी। 19 सितंबर को उसे मोदीपुरम के शिवलोक अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि वीर सिंह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ पहुंचा और नेहा को जबरन मुजफ्फरनगर ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। शर्मिला का दावा है कि मौत से पहले नेहा ने अस्पताल में पति समेत चार लोगों पर उसे मारने का बयान दिया था। मां ने एसएसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User