मेरठ में रामलीला के भव्य आयोजन के लिए भूमि पूजन:इस बार आधुनिक होगी रामलीला, लेज़र शो में दिखेंगे श्रीराम और सीता

Sep 27, 2026 - 20:30
0
मेरठ में रामलीला के भव्य आयोजन के लिए भूमि पूजन:इस बार आधुनिक होगी रामलीला, लेज़र शो में दिखेंगे श्रीराम और सीता
मेरठ में श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी ने आगामी रामलीला के लिए भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम 27 सितंबर को अयोध्यापुरी, भैंसाली मैदान के सामने धार्मिक रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुआ। इस बार रामलीला का मंचन आधुनिक रूप से होगा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। भूमि पूजन के बाद अतिथियों और समिति पदाधिकारियों ने सफल आयोजन की कामना की। भूमि पूजनकर्ता जय प्रकाश अग्रवाल, डॉ. संजय जैन और आनंद प्रकाश गर्ग थे। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति ने बताया कि इस बार रामलीला आधुनिक होगी, जिसमें लेज़र शो के जरिए श्रीराम और सीता के दृश्य दिखाए जाएंगे। कमेटी के सदस्य अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि दिल्ली के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इसके अलावा मंचन के लिए स्पेशल वॉइस आर्टिस्ट को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि छावनी परिषद की रामलीला का मंचन भव्य और आधुनिक रूप से किया जाता है। आयोजन 'अयोध्यापुरी' लीला स्थल पर होगा। भूमि पूजन के साथ ही रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. रामकुमार गुप्ता, मुख्य संयोजक नीरज मित्तल, अध्यक्ष पवन गर्ग और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। समिति ने सभी रामभक्तों से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। तस्वीरें देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User