महोबा में गौशाला में कई गोवंश मृत मिलने पर मुकदमा:प्रधान प्रतिनिधि पर दुर्दशा का आरोप, अव्यवस्थाओं पर बजरंग दल ने की शिकायत

Nov 27, 2026 - 10:44
0
महोबा में गौशाला में कई गोवंश मृत मिलने पर मुकदमा:प्रधान प्रतिनिधि पर दुर्दशा का आरोप, अव्यवस्थाओं पर बजरंग दल ने की शिकायत
महोबा के बीजानगर गांव की गौशाला में कई गोवंश मृत मिले। मामले में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अनमोल द्विवेदी की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवानदास वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौशाला में मृत और क्षत-विक्षत मिले गोवंश अनमोल द्विवेदी ने शिकायत में गौशाला की अव्यवस्थाओं और गोवंशों की दुर्दशा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को फोन पर गौशाला में कई गोवंश मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। अनमोल का आरोप है कि वहां कई गोवंश मृत और क्षत-विक्षत हालत में पड़े थे। मौके पर गायों की हड्डियां भी दिखाई दीं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास पूरे मामले का वीडियो है। रास्ता रोकने और धमकी देने का आरोप शिकायत में भगवानदास वर्मा पर गौशाला के पास आने वालों का रास्ता रोकने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। अनमोल ने प्रधान प्रतिनिधि समेत सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज शहर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बताया कि अनमोल की तहरीर पर भगवानदास वर्मा के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच SI सत्यम मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस गौशाला की स्थिति और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User