ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:इटावा के महेवा मोड़ के पास हादसा, शादी से लौट रहे थे घर
इटावा के महेवा मोड़ के आगे कोल्ड स्टोर के पास गुरुवार देर रात ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सौरभ मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस घायल सौरभ को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी सरकारी स्कूल में अध्यापक सौरभ मिश्रा, महेश मिश्रा के बेटे थे। वह मूल रूप से वीरपुर के रहने वाले थे और फिलहाल अहेरीपुर में रह रहे थे। उनकी पत्नी इंद्रावखी स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। उनके 15 और 5 साल के दो बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक, सौरभ देर रात पूर्व प्रधान निवाड़ी ब्रजेश कुमार की बेटी की शादी से घर लौट रहे थे। बस्ती महेवा मोड़ से आगे कोल्ड स्टोर के पास अहेरीपुर की ओर से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे की जांच कर रही पुलिस सूचना मिलने पर महेवा चौकी इंचार्ज दिलीप पांडेय मौके पर पहुंचे और सौरभ को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)