मकान का गेट गिराने के विरोध में धरना:किसानों ने तहसील प्रशासन पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप; जिला मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी
अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में किसानों का धरना रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के नेतृत्व में किसान बिरौलीझाम गांव में मंजू देवी के मकान के सामने धरने पर बैठे हैं। किसान 25 अगस्त को मकान का लोहे का गेट गिराए जाने का विरोध कर रहे हैं। किसानों के मुताबिक, 25 अगस्त को उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर के निर्देश पर गेट गिराया गया था। उनका दावा है कि गेट आबादी की जमीन पर बने मकान में लगा था। इसके अलावा मंजू देवी की दो बेटियों को स्थानीय पुलिस ने पाबंद कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया था। किसान बोले- प्रशासन ने अब तक नहीं की कार्रवाई किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रमेश त्रिपाठी ने कहा कि 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों ने तहसील प्रशासन से कई बार बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग शामिल हैं। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)