रामगोविंद चौधरी के निधन पर सपा ने की शोकसभा:पार्टी कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता, राजनीतिक जीवन और जनसेवा के योगदान को किया याद

Sep 27, 2026 - 15:34
0
रामगोविंद चौधरी के निधन पर सपा ने की शोकसभा:पार्टी कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता, राजनीतिक जीवन और जनसेवा के योगदान को किया याद
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के निधन पर रविवार दोपहर 3 बजे समता भवन स्थित सपा कार्यालय में शोक सभा हुई। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई सभा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन और योगदान को याद किया। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि रामगोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे। उन्होंने सादगी और जनसेवा को प्राथमिकता दी। किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और गरीब वर्गों के अधिकारों के लिए उन्होंने लगातार आवाज उठाई। सदन में जनहित के मुद्दे उठाए उन्होंने कहा कि रामगोविंद चौधरी प्रदेश सरकार में मंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाया। उनका जीवन समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। पार्टी के लिए बताया अपूरणीय क्षति सभा में वक्ताओं ने रामगोविंद चौधरी के निधन को समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने की बात कही। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद सभा का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, दिनेश यादव, रामशीष, हीरा बिंद, माखन समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User