मुज़फ़्फ़रनगर में पांच सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अनिल कुमार शाही को सदर, राधारमण सिंह को बुढ़ाना और नरेंद्र सिंह यादव को खतौली की जिम्मेदारी

Nov 27, 2026 - 22:43
0
मुज़फ़्फ़रनगर में पांच सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अनिल कुमार शाही को सदर, राधारमण सिंह को बुढ़ाना और नरेंद्र सिंह यादव को खतौली की जिम्मेदारी
मुज़फ़्फ़रनगर में एसएसपी सूरज कुमार राय ने पांच सीओ के कार्यक्षेत्र बदले हैं। आदेश शुक्रवार रात जारी हुआ और तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। अनिल कुमार शाही, कुलदीप कुमार गुप्ता, राधारमण सिंह, सुनील कुमार और नरेंद्र सिंह यादव को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अनिल कुमार शाही को क्षेत्राधिकारी सदर बनाया गया है। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर होंगे। उनके कार्यक्षेत्र में पुरकाजी, छपार और चरथावल थाने रहेंगे। कुलदीप कुमार गुप्ता को क्षेत्राधिकारी नई मंडी/आर्थिक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी खतौली होंगे। नई मंडी और सिखेड़ा थाने उनके कार्यक्षेत्र में रहेंगे। कुलदीप कुमार गुप्ता को क्षेत्राधिकारी भोपा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके तहत भोपा और ककरौली थाने उनके कार्यक्षेत्र में रहेंगे। उन्हें सहायक नोडल चुनाव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। क्षेत्राधिकारी भोपा रहे राधारमण सिंह को सीओ बुढ़ाना बनाया गया है। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी फुगाना होंगे। बुढ़ाना, रतनपुरी और शाहपुर थाने उनके कार्यक्षेत्र में रहेंगे। क्षेत्राधिकारी सदर रहे सुनील कुमार को क्षेत्राधिकारी फुगाना बनाया गया है। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना होंगे। फुगाना, तितावी और भौराकलां थाने उनके कार्यक्षेत्र में रहेंगे। क्षेत्राधिकारी फुगाना रहे नरेंद्र सिंह यादव को सीओ खतौली बनाया गया है। उनके लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी नई मंडी होंगे। खतौली और मंसूरपुर थाने उनके कार्यक्षेत्र में रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User